किडनैपिंग और हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कमला नगर थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर अपहरण कर, हत्या का प्रयास का मामला दर्ज था और वह बीते कुछ महीने से फरार चल रहा था.

पुलिस के मुताबिक बीते फरवरी महीने में फरियादी मयंक जाटव उर्फ भोला (25) निवासी कोटरा सुल्तानाबाद ने शिकायत दर्ज कराई थी. मयंक ने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी को उनके भतीजे अर्नव जाटव का मोहल्ले में रहने वाले अनुज डेहरिया और आर्यन मीना से मोबाईल चलाने की बात को लेकर आपस में झगडा हो गया था. इसके दूसरे दिन और आर्यन मीना ने अनुज के साथ मारपीट कर दी और इस पर मयंक ने बीच बचाव फिर से कर दिया. इस बात से नाराज आरोपियों ने मयंक की रैकी करते हुए एक फरवरी को उनका अपहरण कर लिया. मयंक ने आरोपी लगाया कि आरोपियों ने उन्हें मिसरौद इलाके में एक बिल्डिंग में रखा और मारपीट की. इस दौरान अंशुल डेहरिया, आर्यन मीना, चीनू उर्फ भईयू और अनुज डेहरिया मौजूद रहे. फरियादी का आरोप है कि अनुज डेहरिया ने इस दौरान उसके ऊपर पेशाब भी किया. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की. इस दौरान आरोपी अनुज फरार होने में सफल रहा. घटना के कई दिन बीत जाने के बाद आरोपी जब नेहरूनगर में घूमता मिला, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया.

Next Post

अयोध्या नगर में अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Thu Apr 2 , 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने दो अडीबाज बदमाशों को दबोचा. पुलिस ने दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया. आरोपी शराब पीने के लिये पैसो की अड़ीबाजी कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक 28 मार्च को झील नगर में रहने वाले बदमाश […]

You May Like