भोपाल। राजधानी भोपाल में तीन दिन पहले हुई बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा कर दी थी। जबकि अधिकांश हिस्सों में अब पानी उतर गया है, वार्ड क्रमांक 5 के कोहेफिजा स्थित बीडीए कॉलोनी की सड़कें अभी भी बुरी तरह से जलमग्न हैं। आलम यह है कि कई प्रमुख मार्गों और गलियों में पानी भरा हुआ है, जिससे यहां रहने वाले हजारों स्थानीय निवासियों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, तीन दिन पहले हुई बारिश ने शहर के निचले इलाकों में पानी भर दिया था। नगर निगम और जिला प्रशासन ने कई इलाकों से पानी निकालने के लिए पंप और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया। हालांकि, वार्ड क्रमांक 5 के निवासियों का कहना है कि उनकी समस्या पर किसी का ध्यान नहीं गया। लगातार तीन दिनों से सड़कों पर जमा पानी अब बदबू मारने लगा है, जिससे इलाके में बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है।
इनका कहना है
तीन दिन हो गए, बारिश रुके हुए। हमने सोचा था कि सुबह तक पानी निकल जाएगा, लेकिन नालिया कवक होने की वजह से जस का तस भरा हुआ है। पानी वजह से सड़क पर बहुत फिसलन हो गई है.
धीरज केवट, रहवासी बीडीए कॉलोनी
