मां कर्मा जयंती पर बालिका वर्ष का आगाज, अस्पताल में जन्मी कन्याओं का होगा चांदी के लॉकेट से सम्मान


मुलताई: अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली एवं युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती समारोह 19 मार्च को दोपहर 1 बजे से मुलताई के सरकारी अस्पताल में आयोजित की जाएगी।अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू, महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महेश नायक राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोपाल साहू ने बताया कि इस अवसर पर मां कर्मा जयंती एवं गुड़ी पाड़वा चैत्र नवरात्र 19 मार्च को मुलताई के सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाली कन्याओं का विशेष पूजा अर्चना कर चुनरी अर्पण एवं पुष्प वर्षा के साथ नवजात कन्याओं का पूजन कर कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी जाएगी एवं नवजात कन्याओं को चांदी के लॉकेट आभूषण उपहार के रूप में दिए जाएंगे।

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू ने बताया इस वर्ष साहू समाज मां कर्मा जयंती बालिका वर्ष के रूप में आयोजित कर रहा है।जिसमें समाज की कन्याओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे एवं मुलताई ब्लॉक के साहू बहुल गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजित किए जाएंगे जिसमें नवजात कन्या एवं युवतियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली बालिकाओं कन्याओं के सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

Next Post

अक्षय तृतीया पर मनेगा भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव, भव्य शोभायात्रा की तैयारी शुरू

Sun Mar 15 , 2026
सोहागपुर: भगवान श्री परशुराम प्राकट्य उत्सव को लेकर नगर के बिहारी चौक स्थित श्री मिश्र के मंदिर में विप्र समाज की बैठक वरिष्ठ समाजसेवी राम मोहन पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मौजूद लोगों द्वारा कार्यक्रम को भव्य रूप में मनाने हेतु विभिन्न विचार रखे गए। विप्र समाज […]

You May Like