रीठी बायपास पर दर्दनाक हादसे में युवक की मौत

कटनी/रीठी।कटनी-दमोह मार्ग पर रीठी बायपास स्थित डांग मोड़ के पास दोपहर करीब 3 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में रीठी निवासी राहुल बर्मन, पिता–महेश बर्मन, उम्र लगभग 28 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Next Post

पुलिस की घेराबंदी में कार से 2.51 लाख के मादक पदार्थ जब्त

Sun Dec 7 , 2025
सीधी। ​सीधी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2.51 लाख के मादक पदार्थ सहित 8.51 लाख से अधिक का मशरुका जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन में मझौली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई […]

You May Like