सौहार्द और भाईचारा: रब्बानी मस्जिद में रोज़ा इफ्तार का आयोजन

भोपाल। राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित रब्बानी मस्जिद में पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, स्थानीय नागरिकों और समाज के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। इफ्तार से पहले मस्जिद में विशेष दुआ और नमाज़ अदा की गई, जिसमें अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की कामना की गई।

इफ्तार के दौरान खजूर, फल, शरबत और पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। रोज़ा खोलने के बाद सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिससे सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश प्रसारित हुआ।

Next Post

होली पर ग्रहण का साया: कल निकलेगी पारंपरिक गैर, संशय के बीच दो दिन मनेगा रंगोत्सव

Mon Mar 2 , 2026
सीहोर। रंगों के पर्व होली को लेकर इस वर्ष शहर में उत्साह के साथ-साथ ग्रहण को लेकर असमंजस की स्थिति भी बनी हुई है. परंपरा के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा की रात्रि में होलिका दहन के बाद अगले दिन धुलेंडी और गैर की होली मनाई जाती है. इसी क्रम में मंगलवार […]

You May Like

मनोरंजन