निगमायुक्त ने किया जलजमाव स्थल का निरीक्षण

इंदौर: दो दिन पहले जरा सी बारिश में शहर के प्रमुख चौराहों पर जलजमाव हो गया था. जलजमाव भी वहां हुआ, जहां पास में नाला था. उक्त बात को लेकर कलेक्टर भी समीक्षा बैठक आश्चर्य में पड़ गए थे. आज नगर निगम आयुक्त स्वयं जलजमाव स्थल का निरीक्षण करने मौके पर पहुंच गए.आयुक्त शिवम वर्मा बारिश के दौरान जल जमाव एवं जल निकासी की स्थिति को देखने तीन इमली चौराहा, गिटार चौराहा, ग्रेटर कैलाश रोड एवं विजयनगर चौराहे का निरीक्षण किया गया.

आयुक्त ने संबंधित झोन अधिकारी और ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों से स्ट्रार्म वॉटर लाइन की सफाई, ड्रेनेज चेंबर की  स्थिति देखी. आयुक्त के मौका निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी, झोनल अधिकारी आनंद रैदास, उपयंत्री केतन लोट एवं अन्य उपस्थित थे.

Next Post

27 बोरी अमानक पॉलीथिन पकड़ी, 30 हजार जुर्माना

Sun Jun 29 , 2025
इंदौर: नगर निगम ने लोहा मंडी में छापा मारकर अमानक स्तर की प्लास्टिक थैलियां पकड़ी. मौके पर 27 बोरी प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त की गई. साथ ही 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया.जोन क्रमांक 18, वार्ड क्रमांक 6 अंतर्गत लोहा मंडी क्षेत्र में कार्रवाई की गई. नगर निगम […]

You May Like