कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का किया फैसला

कोलकाता 04 मई (वार्ता) कोलकाता नाइटराइडर्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 53वें मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद रहाणे ने कहा कि पिच कैसा व्यवहार करेगी मुझे पता नहीं। उन्होंने कहा कि एकादश में दो बदलाव है आज का मैच मोइन अली और रमनदीप सिंह खेल रहे हैं।

वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि आज टी में तीन बदलाव, नीतीश राणा की जगह कुणाल राठौड़, फारूकी की जगह युद्धवीर और कुमार कार्तिकय की जगह हसरंगा खेल रहे है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

केकेआर -एकादश): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोइन अली, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

आरआर (एकादश): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश दीक्षणा, युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल।

 

Next Post

सीएम रीवा पहुंचे,DY CM ने किया स्वागत

Sun May 4 , 2025
रीवा।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे रीवा जहां पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like