पेनासोनिक की इंदौर में बैटरी रिसाइकल पर पायलट प्रोजेक्ट की योजना

इंदौर: पेनासोनिक एनर्जी के तकाशी मुशिगा वॉईस प्रेसिडेन्ट, रितु घोस एसोसिएट डायरेक्टर एवं हर्ष अग्रवाल चीफ फाईनेंशियल ऑफिसर द्वारा एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय इन्दौर में कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति के साथ पेनासोनिक के मध्यप्रदेश में आगामी निवेश पर चर्चा की गई.कंपनी अपने पीथमपुर स्थित प्लांट में लगभग 285 करोड़ का नवीन निवेश चरणबद्ध तरीके से करने जा रही है, जिस संबंध में उनके द्वारा मध्यप्रदेश की निवेश प्रोत्साहन पॉलिसी एवं ग्रीन एनर्जी मुख्यतः सोलर पॉवर प्लान्ट के संबंध में चर्चा की गई.

कंपनी के एक्सपान्शन में बैटरी निर्माण के साथ-साथ मुख्य आकर्षण बैटरियों के रिसाईकल पर भी होगा जो कि वर्तमान में नहीं हो रहा है. कंपनी इस हेतु इन्दौर के वेस्ट सेग्रीगेशन एट सोर्स मॉडल जिसमें की घरों से ही कचरा अलग-अलग करके प्राप्त किया जाता है, के तहत् उपयोग की गई बैटरी सेल्स के कलेक्शन हेतु इन्दौर नगर निगम के साथ मिलकर एक पाईलट प्रोजेक्ट चलाना चाहती है. कंपनी के अनुमान अनुसार प्रत्येक व्यक्ति पर मासिक चार बैटरी सेल की खपत होती है यदि इन सभी को रिसाईकल किया जा सके तो पर्यावरण के लिए यह बहुत ही लाभदायक होगा.

Next Post

देवी अहिल्या की पुण्यगाथा पर भव्य नाट्य मंचन,CM सहित मंत्रिमंडल रहा उपस्थित

Tue May 20 , 2025
इंदौर: देवी अहिल्या सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, नारी सशक्तिकरण और सुशासन की एक मिसाल है. उनके द्वारा कुशल प्रशासक के रूप में कराए गए जन कल्याण के कार्य आज भी हमें समाज के हर वर्ग के कल्याण की प्रेरणा देते हैं.यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही. मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर […]

You May Like