भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच हुए एग्रीमेंट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आरंभ हुई।बैठक में डेयरी क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया है।
समिति द्वारा एग्रीमेंट के तहत प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह समझौता प्रदेश के डेयरी विकास में मील का पत्थर साबित होगा और इससे दुग्ध उत्पादकों की आय में वृद्धि के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
