आईसीसी U19 विश्व कप 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज में नहीं होगा मुकाबला

आईसीसी ने U19 विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी किया है। भारत और पाकिस्तान को अलग ग्रुप में रखा गया है, इसलिए लीग स्टेज में मुकाबला नहीं होगा।

आईसीसी ने 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में विभाजित किया है। भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। इस वजह से लीग स्टेज में दोनों टीमें आपस में नहीं भिड़ेंगी। अक्सर आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारत और पाकिस्तान के मैच लीग स्टेज में कराए जाते हैं। इससे टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ता है, लेकिन आईसीसी ने इस बार भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में न रखकर लीग स्टेज में भिड़ंत के रोमांच को ही समाप्त कर दिया है।

एशिया कप 2025 (सीनियर) में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल सहित तीन मैच हुए थे। मैचों के दौरान दोनों देशों के कप्तानों और खिलाड़ियों के बीच हैंड शेक नहीं हुआ था। इससे स्पष्ट है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट के मैदान पर भी स्थिति सामान्य नहीं है। इसलिए ऐसी किसी भी असामान्य स्थिति से बचने के लिए आईसीसी ने अंडर-19 विश्व कप में दोनों टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा है।

Next Post

छतरपुर में निर्वाचन पुनरीक्षण में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित

Thu Nov 20 , 2025
छतरपुर। जिले में निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) के दौरान बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ जैसवाल ने मतदान केंद्र क्रमांक 197 के बीएलओ रावेन्द्र प्रताप सिंह को गंभीर लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कलेक्टर द्वारा विधानसभा […]

You May Like