सतना: मप्र. शासन संस्कृति विभाग द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शक्ति पर्व का आयोजन 22 सितंबर 2025 को सायं 6.30 बजे मां शारदा देवी मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। इस प्रदेश स्तरीय महोत्सव में लोक-भक्ति गायन और आदि शक्ति को समर्पित नृत्य नाटिका के माध्यम से देवी के वैभव और महिमा को विभिन्न कला रूपों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
मां शारदा भवानी की भक्ति में डूबे कला रसिकों के मध्य भोपाल के अनुराग त्रिपाठी लोकगायन की प्रस्तुति देकर सभा की शुरूआत करेंगे। इसके पश्चात जबलपुर की शैली धोपे एवं साथी नृत्य नाटिका “शक्तितत्वम” के माध्यम से माता के शक्ति स्वरूप और धर्म की स्थापना की कथा को मंच पर जीवंत करेंगी। इस सुमधुर शाम का समापन जबलपुर के दीनभगत एवं अखिलेश राजा भक्ति गायन की प्रस्तुति देकर करेंगे।
