ग्वालियर: डबरा-चीनौर रोड पर इटायल गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।इटायल गांव के पेट्रोल पंप के सामने यह एक्सीडेंट हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार हेमंत और उनकी पत्नी जानकी को गंभीर चोटें आईं।
ये डबरा से ग्राम रिझोरा अपने गाव जा रहे थे, उसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। दूसरी बाइक पर सवार लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे कौन थे और हादसे के बाद कहां गए।हादसे की सूचना मिलते ही देहात थाने की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल पति-पत्नी को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
