सराफा में सोना ठगी का पर्दाफाश, 126 ग्राम सोना मशीन और मोबाइल बरामद

इंदौर:सराफा इलाके में पार्सल डिलीवरी के बहाने की गई सोना ठगी मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपये का मल बरामद कर लिया. कार्रवाई में सोना गलाने की मशीन, दो मोबाइल और 126 ग्राम सोना शामिल है.पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद कलादगी ने बताया कि फरियादी अजय यादव ने 13 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि वीके ज्वेलर्स के नाम से राजकोट से आया पार्सल लेकर एक युवक महालक्ष्मी मंदिर, राजवाड़ा क्षेत्र से संपर्क में आया. युवक ने आरटीजीएस से भुगतान का आश्वासन देकर पार्सल ले लिया और तुरंत ठगी कर फरार हो गया.

मामला गंभीर होने पर थाना सराफा में प्रकरण दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर पूरे ठगे हुए सोने समेत उपकरण जब्त कर लिए. गिरफ्तार युवक की पहचान हिमांशु पिता शिवआसरे सिंह चंदेल (28), निवासी मनशाहपुर, जौनपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई है. आरोपी का कई राज्यों में धोखाधड़ी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है तथा पंजाब के जालंधर जिले में दर्ज एक मामले में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Next Post

जूता छुपाई की रस्म में नेग पर बवाल, कुर्सियां फेंकी, तलवार निकाली

Mon Nov 17 , 2025
शिवपुरी: करैरा कस्बे में देर रात एक शादी समारोह में जूता छुपाई की रस्म को लेकर विवाद हो गया। मधुर मिलन पैलेस में आयोजित विवाह समारोह में दूल्हे पक्ष द्वारा साली को कम नेग देने की बात पर वर और वधू पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि करैरा […]

You May Like