बाल कैबिनेट ने ली शपथ, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, पौधारोपण

गंजबासौदा: शास उमावि त्योंदा में गठित बाल कैबिनेट का शपथ ग्रहण, मेधावी छात्र अभिनंदन, वाटर कूलर का लोकार्पण, पौधारोपण, निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य पंकज एलिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह रघुवंशी ने किया.

छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया. वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर सूरज श्रीवास्तव, सुरेश दुबे, श्रीराम अहिरवार, राहुल राय, मंडल अध्यक्ष रोहित पटेल, महामंत्री अनुज शर्मा, प्राचार्य अभय शर्मा ने अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया. सभी अतिथियों को प्राचार्य अभय कुमार शर्मा व योगेश चतुर्वेदी ने स्मृति चिन्ह के रूप में त्योंदा स्थित सिद्धेश्वर महादेव गुफा मंदिर का चित्र भेंट किया. कार्यक्रम का संचालन योगेश चतुर्वेदी ने किया. अंत में बाल कैबिनेट अध्यक्ष महक सेन ने आभार व्यक्त किया.
विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने परिसर में पांच पौधों का रोपण किया. 62 निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया. बाल कैबिनेट के शा. उ. मा. विद्यालय त्या विकास खण्ड गंजबासौदा, जिला विदिशा
ईको क्लब
निर्वाचित अध्यक्ष महक सेन, उपाध्यक्ष मुकेश यादव, सचिन गुनगुन तिवारी, सह सचिव प्रभात शर्मा छात्र प्रतिनिधि मयंक साहू सहित 77 कक्षा नायक व कक्षा प्रतिनिधियों को शपथ दिलाकर बैज लगाए. मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के 36 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए.

Next Post

PM मोदी की पहल: स्वस्थ नारी, सशक्त समाज अभियान की शुरुआत 17 को धार से होगी

Sat Sep 13 , 2025
भोपाल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर मध्यप्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी, सशक्त समाज अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के माध्यम से देश की महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण की महत्वपूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट […]

You May Like