भोपाल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर मध्यप्रदेश के धार जिले से स्वस्थ नारी, सशक्त समाज अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के माध्यम से देश की महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण की महत्वपूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस जानकारी को साझा किया और बताया कि यह पहल महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री मोदी का उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे अपने परिवार और समाज में प्रभावी योगदान दे सकें। यह अभियान देश भर में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। आज सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर उक्त जानकारी साझा की है।
