सतना : बेटे के विवाह के लिए पैसा निकालकर आटो में सवार व्यक्ति की जेब कट गई. पीडि़त द्वारा थाने में शिकायत कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई गई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार बेटे के विवाह में रुपयों की आवश्यकता को देखते हुए व्यक्ति बैंक पहुंचा. जहां पर उसने 40 हजार रु की निकासी की. इन रुपयों को अंदर की जेब में पूरी तरह सुरक्षित रखने के बाद उन्होंने आटो पकड़ लिया.
आटो के जरिए जैसे ही वे सेमरिया चौक के निकट पहुंचे तो उन्हें अपनी जेब कटने का एहसास हुआ. ध्यान से देखने पर मालुम हुआ कि किसी बदमाश ने चीरा लगार उनकी जेब काट ली और उसमें रखे 40 हजार रु पार कर दिए. जिसे देखते हुए पीडि़त बिना देरी किए कोलगवां थाने पहुंच गए और मामले की शिकायत की. पुलिस द्वारा जांच कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है
