
ब्यावरा। इन दिनों स्थानीय कृषि उपज मंडी में फसल की बम्पर आवक हो रही है, इनमें भी गेहूं की सर्वाधिक आवक बनी हुई है. अप्रैल माह के 7 दिन में ही 87 हजार क्विंटल से अधिक की आवक हो गई.
गौरतलब है कि फसल कटाई के बाद गेहूं व अन्य फसल की बम्पर आवक मंडी में हो रही है. इनमें सर्वाधिक आवक गेहूं की है. अप्रैल माह के सात दिन में ही स्थानीय कृषि मंडी में गेहूं की आवक 87 हजार क्विंटल से अधिक रही.
4 अप्रैल को कृषि मंडी में गेहूं की आवक 13 हजार 409 क्विंटल, 5 अप्रैल को 11 हजार 551 क्विंटल, 7 अप्रैल को 16 हजार 107 क्विंटल, 8 अप्रैल को 13 हजार 440 क्विंटल तथा 9 अप्रैल को 11 हजार 401 तथा 10 अप्रैल को गेहूं की आवक 10 हजार 378 क्विंटल एवं 11 अप्रैल को गेहूं की आवक 11 हजार 59 क्विंटल रही. इस तरह 7 दिन में कुल आवक 87 हजार 345 क्विंटल रही. आज दिनांक 12 से 14 अप्रैल तक तीन दिन स्थानीय कृषि मंडी में अवकाश रहेगा.
उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर भी गेहूं की खरीदी का कार्य शुरु हो गया है, किंतु खरीदी केन्द्रों की तुलना में कृषि मंडियों में गेहूं की बम्पर आवक देखी जा रही है. शादी ब्याह के सीजन एवं अन्य आवश्यक कार्यो में पैसो की आवश्यकता के चलते खरीदी केन्द्र की जगह मंडियों में गेहूं की अधिक आवक बनी हुई है.
