परीक्षा खत्म होते ही कैंपस में पुलिस की कार्रवाई

इन्दौर:देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित परिसर में सोमवार को परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में ले लिया. घटना के बाद परिसर में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया.

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दोनों छात्रों का विश्वविद्यालय के बाहर किसी विवाद से संबंध बताया जा रहा है. इसी मामले में पुलिस पिछले कई दिनों से उनकी तलाश कर रही थी. जानकारी मिलने पर पुलिस ने परीक्षा केंद्र और परिसर पर नजर बनाए रखी. बताया गया कि दोनों छात्र परीक्षा देने विश्वविद्यालय पहुंचे थे. परीक्षा समाप्त होते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को परिसर के बाहर से हिरासत में ले लिया. इस दौरान परीक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई और अन्य छात्र सामान्य रूप से बाहर निकलते रहे.

नियमों के तहत कार्रवाई
विश्वविद्यालय के अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक और नियमों के तहत की. छात्रों को परीक्षा पूरी करने के बाद ही हिरासत में लिया गया, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और संबंधित विवाद को लेकर पूछताछ की जा रही है.

Next Post

जहां राज ने सिमरन का हाथ थामा… उसी जगह पहुंचे अनुपम खेर, भावुक होकर महाराष्ट्र सरकार से की खास अपील

Tue May 12 , 2026
32 साल बाद अभिनेता अनुपम खेर उसी जगह पर पहुंचें जहां फिल्म डीडीएलजे का ट्रेन वाला आइकॉनिक सीन शूट हुआ था। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। साल 1995 में आई ब्लॉकबास्टर मूवी ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को कौन नहीं जानता। मूवी के […]

You May Like