SP और CSP कार्यालय को मिला ISO प्रमाण पत्र

सतना:पुलिस अधीक्षक कार्यालय सतना एवं नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सतना अंतराष्ट्रीय मानक स्तर पर अच्छा रखरखाव, जनसामान्य तथा पुलिस कर्मचारियों के लिए उच्च स्तर की बैठक व्यवस्था, जनसुनवाई एवं सुलभ व्यवस्थाओं में अव्वल,आई एस ओ का प्रमाण पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत ने प्रदान किया.

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइज़ेशन फ़ॉर स्टैंडर्डाइज़ेशन अर्थात अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा विश्व की किसी भी संस्था में उच्च स्तर के कागजातों के रखरखाव, उच्च स्तर का समन्वय, उच्च स्तर की सुविधा एवं व्यवस्थाएं, सहित कर्मचारी एवं जन सामान्य के लिए उच्च स्तर की सुनवाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए ISO certificate दिया जाता है अतः इसी परिप्रेक्ष्य में उपरोक्त मानक पूर्ण कर जिले को सुव्यवस्थित बनाने के फल स्वरुप जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा है।

Next Post

भाजपा नेताओं को नीमच हेलीपैड पर जाने से रोका

Thu Apr 17 , 2025
नीमच: आज यहाँ के हेलीपैड पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जाने से रोका गया तो बवाल हो गया वरिष्ठ नेता संतोष चोपड़ा ने कहा विधायक और मुख्यमंत्री को बनाने वाले हम ही है, और हमें मुख्यमंत्री से कोई मिलने नहीं दिया जा रहा है। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like