अवैध हथियारों के साथ नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा,15 तलवार और 8 छुरा जब्त

भोपाल। तलैया थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध हथियार रखने वाले एक नाबालिग को पकड़ा. नाबालिग के पास मिले हथियारों को भी जब्त किया गया.

पुलिस के मुताबिक सेन्ट्रल लायब्रेरी तिराहा पर नाबालिग को लायब्रेरी ग्राउंड गेट के पास अपने पास धारदार अवैध छुरा और तलवार के साथ देखा गया. वह इसे बेचने की फिराक में था. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नाबालिग की तलाशी ली. उसके पास से मिली दो प्लास्टिक की बोरी में से एक बोरी में 15 तलवार, जिनमें 11 बड़ी व 4 छोटी तलवार मिली. दूसरी बोरी में 8 छुरा मिले, जिनका आकार/प्रकार प्रतिबंधित आकार का होने से नाबालिग से हथियार जब्त किए गए.

Next Post

पाटीदार के तूफानी अर्धशतक से आरसीबी ने बनाये 254/5

Tue May 26 , 2026
धर्मशाला, 26 मई (वार्ता) कप्तान रजत पाटीदार की नौ छक्कों की मदद से 93 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के क्वालीफायर एक में मंगलवार को पांच विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर बना लिया। पाटीदार ने 33 […]

You May Like