सोमवार को हुई मुनादी, मंगलवार को मकान-दुकानों से सामान हटना शुरू


उज्जैन: शहर की महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर एक बार फिर लोगों ने खुद अपने मकान और दुकानें हटाना शुरू कर दिए हैं. सोमवार को नगर निगम की ओर से मुनादी के बाद मंगलवार को आजाद नगर क्षेत्र में कई रहवासियों ने अपने घर-दुकानों से सामान निकालना शुरू कर दिया और कुछ स्थानों पर तोड़ाई भी शुरू हो गई. लोगों का कहना है कि मशीनों से अचानक तोड़फोड़ होने पर अधिक नुकसान हो सकता है, इसलिए उन्होंने स्वयं अपने आशियाने हटाना उचित समझा.

पुष्पा मिशन अस्पताल के सामने आजाद नगर की पट्टी में मकान-दुकान हटाने का काम शुरू हो गया है. यहां संचालित कई मेडिकल भी खाली कराए जा रहे हैं. सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के बीच लोग भारी मन से अपने वर्षों पुराने निर्माण हटा रहे हैं.

सीएम का मकान भी तो हट रहा
रहवासियों ने कहा कि जब सिंहस्थ की जरूरतों को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मकान भी चौड़ीकरण की जद में आ सकता है, तो आम लोगों को भी विकास के लिए सहयोग करना चाहिए. उनका कहना है कि सिंहस्थ-2028 में 50 करोड़ श्रद्धालुओं और बड़ी संख्या में साधु-संतों के आने की संभावना है, ऐसे में शहर की सड़कों का विस्तार जरूरी है.

18 मीटर चौड़ी, 900 मीटर लंबी सड़क
टैगोर चौराहा-मुनिनगर-दो तालाब से तरणताल चौराहे तक करीब 900 मीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण होना है। देवास रोड को इंदौर रोड से जोड़ने वाले इस मार्ग को 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा। दो तालाब की ओर से सड़क का काम तेजी से चल रहा है, जबकि आजाद नगर क्षेत्र में मकानों की नपती पहले ही की जा चुकी है और निर्माणों पर निशान लगाए गए हैं. 25 मई को हुई नपती में 1.5 मीटर से लेकर 3.5 मीटर तक जमीन पर अतिक्रमण पाया गया था. संबंधित स्थानों पर 3.5 मीटर तक निशान लगाकर निर्माण हटाने की चेतावनी दी गई थी.

Next Post

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

Wed Sep 23 , 2026
नयी दिल्ली, दिल्ली में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ प्रक्रिया के दौरान वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग को कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वोटर को नोटिस भेजने पर सवाल उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चुनाव आयोग से कहा कि वह दिल्ली में चल रही वोटर लिस्ट […]

You May Like