
दमोह/नोहटा। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत माला मानगढ़ गांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए.घायलों को 108 एंबुलेंस के पायलट दौलत और ईएमटी रामजी की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने 28 वर्षीय रतन पिता रामप्रसाद आदिवासी को मृत घोषित कर दिया.आधा दर्जन से अधिक घायलों का इलाज जारी है.घटना की जानकारी देते हुए देवसिंह व कोदू सिंह ने बताया कि सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। शनिवार शाम सभी लोग झोपड़ी के अंदर थे, तभी आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी। धमक से घर के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक पटेल और डायल 112 कर्मी आरक्षक घनश्याम की मदद से सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.ड्यूटीरत डॉक्टर दिव्यांशु अवस्थी ने सभी घायलों का इलाज किया.घायलों में मदन पिता हरिसिंह 18 वर्ष, मालती पिता हरिसिंह 14 वर्ष, उमा पिता कोदू 5 वर्ष, रचना पति दशरथ 24 वर्ष, जानकी पिता रतन 6 वर्ष, वेद रानी पति देव सिंह 60 वर्ष, मायारानी व राधारानी का इलाज जारी है. नोहटा पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची है और मामले में जांच शुरू की गई है.
