चाकू से गोदकर डॉक्टर की हत्या

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत सहजपुर ओवर ब्रिज के नीचे चाकू से गोदकर डॉक्टर की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर महेंद्र सिंह ठाकुर 30 वर्षीय निवासी पाटन के आज जबलपुर आए थे और सहजपुर ओवर ब्रिज के नीचे अपने वाहन को सुधरवा रहे थे तभी मोटरसाइकिल से आरोपी पहुंचे और ताबड़तोड़ चाकू से वार हत्या कर दी। हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका पुलिस पता लगा रही है, वारदात पुरानी रंजिश के चलते होना बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

Next Post

नपा प्रशासन ने मेले में दुकान लगाने पंहुचे पारधियों को खदेडा 

Sat Jan 3 , 2026
सारनी। बाबा मठार देव के 10 दिवसीय मेले में डेरा लेकर पंहुचे पारधीयो को नपा प्रशासन ने खदेड़ दिया है. पारधियों को हटाने में पुलिस एवं एमपीईबी का सुरक्षा अमला भी शामिल था. शनिवार को बाबा मठारदेव के मेले मे पारधियों की तीन से चार पिकप वाहन भरकर आये और […]

You May Like