
भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में 2 एवं 3 मई को दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेले का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर कबीर की कुटिया में विशेष बैठक आयोजित हुई, जिसमें संरक्षक व विधायक भगवानदास सबनानी सहित समाज के कई गणमान्य लोग और महिलाएं शामिल हुईं। समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी और महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि इस वर्ष मेले की थीम ‘नारी शक्ति’ और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित होगी। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की भूमिका को सम्मानित करने के साथ पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। मेले में पार्किंग और फूड जोन को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, साथ ही वैलेट पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आयोजन में सुनील किंगरारानी, चंदर डुलानी और भारती ठाकुर को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
