Congo Plane Crash: कांगो में प्लेन क्रैश, सेना के 2 सीनियर अफसरों समेत 14 की मौत

कांगो, कांगो में विमान हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सेना के 2 वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरल भी शामिल हैं। हादसे की जांच शुरू हो गई है।

कांगो में एक प्लेन क्रैश में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सेना के दो सीनियर अधिकारी भी शामिल हैं। कांगो की सेना ने शुक्रवार को इस हादसे की जानकारी दी।

सेना के मुताबिक, इस क्रैश में लेफ्टिनेंट जनरल मुटोम्बो कतालायी टिएंडे और लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया की भी मौत हो गई। टिएंडे मिलिट्री कोर्ट के प्रमुख थे, जबकि लिकुलिया सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल के तौर पर काम कर रहे थे।

क्रैश में सेना के दो सीनियर अधिकारी मारे गए
सेना के बयान के मुताबिक, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। कांगो सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेन्गे ने कहा, “इन दो जनरल अधिकारियों के अलावा, इस हादसे में प्रतिनिधिमंडल के 12 सदस्य और विमान के क्रू मेंबर भी मारे गए।”

तकनीकी खराबी के कारण हुआ क्रैश
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, विमान दक्षिण-पश्चिमी कांगो के किकविट शहर से राजधानी किंशासा लौट रहा था। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई और वह केन्गे इलाके में क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

सेना के प्रवक्ता एफोमी एकेन्गे ने कहा कि क्रैश की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। कांगो के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (Civil Aviation Authority) के बोर्ड चेयरमैन ट्राइफॉन किन-की मुलुम्बा ने भी कहा कि क्रैश की वजह अभी साफ नहीं है।

 

Next Post

किराना दुकान में शराब बिक्री से आक्रोशित महिलाओं ने बोला धावा

Sat Sep 26 , 2026
सतना: शहर से सटे कृपालपुर पुरेनिहा बस्ती में अवैध शराब बिक्री के विरोध में शुक्रवार को महिलाओं का गुस्सा सड़क पर उतर आया। बड़ी संख्या में महिलाएं लाठी-डंडे लेकर किराना दुकान पहुंचीं और शराब बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। प्रशासन की जांच में दुकान से शराब […]

You May Like