छिंदवाड़ा: नए साल के जश्न में शराब पीकर घर आना एक पति को भारी पड़ गया। पति के शराब पीने से नाराज पत्नी ने अपने घर में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सानिया पति नितिन गजभिए उम्र 27 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का प्रेम विवाह दो वर्ष पूर्व नितिन गजभिए से हुआ था। साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर की रात मोहल्ले में चल रही न्यू ईयर की पार्टी में पति-पत्नी शामिल होने पहुंचे थे। जहां नितिन ने अपने दोस्तों के साथ शराब का सेवन कर लिया।
जब नितिन कुछ समय बाद घर पहुंचा तो मृतिका सानिया नितिन के शराब पीने के कारण विवाद शुरू कर दी और नाराज होकर कमरे में अपने आपको बंद कर लिया। जब कुछ देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पति ने खिड़की से छांककर देखा तो उसकी पत्नी फांदी के फंदे पर झूल रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
