सनकुआ धाम में सिंध नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, डीआरसी टीम ने किया रेस्क्यू

दतिया: आज शनिवार सुबह सनकुआ धाम स्थित सिंध नदी के कुंड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला होमगार्ड कमांडेंट जितेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं एसडीएम अशोक अवस्थी के मार्गदर्शन में तहसीलदार राजेंद्र जाटव, थाना प्रभारी सुनील बनौरिया तथा पटवारी सोनू साहू के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अमला तत्काल मौके पर पहुंचा।

होमगार्ड की डीआरसी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी में उतरकर शव को सुरक्षित बाहर निकाला और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सेवढ़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों एवं संबंधित क्षेत्रों को भी सूचना भेजी जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Next Post

जन्मदिन के दिन मासूम की मौत

Sat Jun 27 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर घर के बाहर दोस्त के साथ साइकिल चला रहा एक 9 वर्षीय मासूम लोहे के टिन शेड में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में उसका दोस्त […]

You May Like