मालवा मिल पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट, आज हुआ वीडियो वायरल

तुकोगंज पुलिस ने की जांच शुरु
इंदौर:मालवा मिल क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में छात्र आपस में मारपीट और पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं. घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है, मगर इसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ, जिस पर तुकोगंज पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच शुरु की.
तुकोगंज थाने से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में सोमवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का पेपर खत्म होने के बाद छात्रों के दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई, जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ छात्र परीक्षा केंद्र में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए पत्थर फैंक रहे है. झगड़ा बड़ते देख आसपास के रहवासियों ने छात्रों को वहां से भगाया. मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है.

Next Post

अमानत में ख्यानत का दर्ज हुआ प्रकरण

Tue Mar 18 , 2025
जबलपुर: मरीज को अस्पताल तक ले जाने दी गई कार को दोस्त ने गिरवी रख दी। जब इसकी जानकारी कार मालिक को लगी तो उसने गोरखपुर थाने पहुंचकर दोस्त के खिलाफ अमानत में ख्यानत की एफआईआर दर्ज कराई।पुलिस के मुताबिक सोमवार को राज सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी पोलीपाथर […]

You May Like