आंगन मिलन में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

सीहोर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत वार्ड 14 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम में पार्षद संतोष शाक्य, पुष्पलता राठौर एवं प्रशांत राठौर उपस्थित थे. अतिथियों द्वारा पांचों आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ एएनएम रेखा तोमर एवं आशा कार्यकर्ता का सम्मान किया गया. साथ ही परियोजना की पर्यवेक्षक श्रीमती भूपेन्द्र अहिरवार सहित महिला सशक्तिकरण टीम का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, स्वास्थ्य विभाग की टीम, महिलाएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

 

Next Post

निकाय चुनाव से पहले बढ़ेंगी शहरों की सीमाएं

Fri Oct 2 , 2026
सीहोर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले सीहोर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों की सीमाओं में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. बढ़ते शहरीकरण और शहरों की मौजूदा सीमा से बाहर तेजी से विकसित हो रही आबादी को देखते हुए शासन ने नगरीय निकायों की सीमा बढ़ाने या […]

You May Like