सलाखों के पीछे पहुंचे सहायक समिति प्रबंधक

सतना : धान खरीदी केंद्र में व्याप्त अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर जांच करने गईं तहसीलदार पर अभद्र टिप्पणी करना शिवराजपुर समिति के सहायक प्रबंधक को उस वक्त भारी पड़ गया जब पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.जिले के शिवराजपुर धान खरीदी केंद्र में कई तरह की अनियमिततों की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी.

जिसे संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार प्रज्ञा दुबे द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की गई थी. जांच के दौरान सामने आई खामियों के आधार पर तहसीलदार द्वारा पंचनामा तैयार करते हुए कार्रवाई प्रस्तावित कर दी गई थी. हलांकि तहसीलदार के निरीक्षण के दौरान वहां से सहायक समिति प्रबंधक हररिाम पाण्डेय मौजूद नहीं थे. बाद में जब उन्हें तहसीलदार द्वारा निरीक्षण कर कार्रवाई प्रस्तावित करने की जानकारी मिली तो उन्होंने लोगों के बीच शेखी बघारना शुरु कर दिया. सहायक प्रबंधक द्वारा शेखी बघारते हुए यह दावा किया गया कि किसी भी जांच में उनका कुछ नहीं बिगडऩे वाला. तहसीलदार दूर से आईं थीं, लिहाजा वे कुछ लिखा-पढ़ी कर अपना टूर बना लेंगी.

इससे अधिक कुछ नहीं होने वाला है. लेकिन जिस दौरान समिति प्रबंधक द्वारा शेखी बघारी जा रही थी उसी वक्त वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया. जिसके चलते उक्त बुधवार को वाइरल हो गया और जमकर सुर्खियां बटोरने लगा. तहसीलदार के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी से संबंधित वीडियो वाइरल होते हुए सिंहपुर थाने की पुलिस तक भी पहुंच गया. लिहाजा पुलिस ने समिति प्रबंधक हररिाम पाण्डेय के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए तलाश शुरु की और कुछ देर में ही उन्हें नागौद तहसील कार्यालय के निकट से पकड़ लिया गया. सहायक समिति प्रबंधक के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए नागौद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.
  क्या मिली थीं खामियां
तहसीलदार प्रज्ञा दुबे द्वारा शिवराजपुर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान पाया कि धान की तौल में भारी अंतर था. कच्ची तौल में जो धान 41 किलो से अधिक वजन की थी, बोरियों में जाते ही वह घटकर 36 किलो रह गई. इसके साथ ही धान की बोरियों को खुले में रखे जाने के कारण वहां पर नमी का स्तर शासकीय मानक 17 प्वाइंट की तुलना में 19 प्वाइंट पाया गया था. इसके अलावा सहायक समिति प्रबंधक हरिराम पाण्डेय की खरीदी केंद्र से अनुपस्थिति को भी गंभीर लापरवाही माना गया. बताया गया कि तहसीलदार द्वारा की गई जांच-कार्रवाई से बौखलाए समिति प्रबंधक पीठ पीछे अभद्रता पर उतारु हो गए थे

Next Post

निजी हॉस्पिटल संचालक ने प्रभारी सिविल सर्जन पर लगाए अवैध वसूली के आरोप, थाने में दिया आवेदन

Fri Jan 2 , 2026
राजगढ़: जिला चिकित्सालय के प्रभारी सिविल सर्जन पर जिले के कुरावर स्थित एक निजी हॉस्पिटल के संचालक ने अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए, इस संबंध में कुरावर थाने में आवेदन दिया है.जानकारी के अनुसार कुरावर स्थित श्री देव जनरल हॉस्पिटल के संचालक ने अवैध पैसों की मांग […]

You May Like