
सारनी। बाबा मठार देव के 10 दिवसीय मेले में डेरा लेकर पंहुचे पारधीयो को नपा प्रशासन ने खदेड़ दिया है. पारधियों को हटाने में पुलिस एवं एमपीईबी का सुरक्षा अमला भी शामिल था. शनिवार को बाबा मठारदेव के मेले मे पारधियों की तीन से चार पिकप वाहन भरकर आये और मेले मे डेरा लगाने की तैयारी कर रहे थे. मेले मे पारधियों के आने की सूचना मिलते ही नपा प्रशासन के साथ पुलिस एवं एमपीईबी का सुरक्षा अमला मौके पर पहुंच गया. काफ़ी जद्दोजहद के बाद डेरा डालने से रोका गया. लोगो का मानना है कि पारधियों के मेले मे आने से कई घटनाए हो सकती है. बाबा का मेला हर साल शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न होता है.नपा प्रशासन ने कहा कि पारधियों को समझाईस देकर शाहपुर मेले मे भेजा गया है. मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है. मेले मे आने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसी कैमरे पहाड़ी से लेकर पुरे मेले प्रागण मे लगाये जा रहे है. नपा ने कहा कि धार्मिक मेला है पारधियों के आने से मेले मे बाधा आ सकती है इसीलिए उन्हें मेले मे डेरा लगाने की अनुमति नहीं दी है.
