ग्वालियर से मुंबई का सफर आसान, आज से रोज उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

ग्वालियर: ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल से मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस ने ग्वालियर-मुंबई मार्ग पर अपनी उडानों की आवृत्ति फ्रीक्वेंसी को बढाते हुए इसे प्रतिदिन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था आज 1 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगी। इससे पहले इस रूट पर एयरलाइंस द्वारा सप्ताह में केवल चार दिन ही हवाई सेवाओं का संचालन किया जा रहा था।
नया टाइम-टेबल और विमान की समय-सारणी
कंपनी द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार यह सेवा ए320 आकार वाले एयरक्राफ्ट के जरिए दी जाएगी। इंडिगों द्वारा 27 अक्टूबर से लागू होने वाले आगामी विंटर शेड्यूल सर्दियों की समय-सारणी को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर सातों दिन संचालन की पूरी तैयारी कर ली गई है। मुंबई और ग्वालियर के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के आंकडों में लगातार बढोतरी दर्ज की जा रही है। आधिकारिक आंकडों के अनुसार केवल अगस्त महीने में ही इस मार्ग पर कुल 5775 यात्रियों ने उडान भरी, जिनमें से 2964 यात्री मुंबई से ग्वालियर आए थे।
ग्वालियर से मुंबई (फ्लाइट नंबर 6ई 5265): ग्वालियर एयर टर्मिनल से दोपहर 16:15 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।
मुंबई से ग्वालियर (फ्लाइट नंबर 6ई 5276): मुंबई से रवाना होकर दोपहर 15:40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।

Next Post

ईरान हार मान लेगा, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, होर्मुज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति और ईरान में जुबानी जंग तेज

Thu Oct 1 , 2026
वाशिंगटन, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ईरान हार मान लेगा और होर्मुज से रिकॉर्ड तेल निकासी का दावा किया। इसी बीच अमेरिका ने AI का नाम Super Intelligence करने का आदेश दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान हार मान लेगा और दावा किया कि अमेरिका ने पिछले कुछ […]

You May Like