ईरान हार मान लेगा, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, होर्मुज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति और ईरान में जुबानी जंग तेज

वाशिंगटन, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ईरान हार मान लेगा और होर्मुज से रिकॉर्ड तेल निकासी का दावा किया। इसी बीच अमेरिका ने AI का नाम Super Intelligence करने का आदेश दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान हार मान लेगा और दावा किया कि अमेरिका ने पिछले कुछ दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से इतिहास में किसी भी समय की तुलना में अधिक तेल निकाला है। उन्होंने यह बयान मंगलवार को अमेरिकी टेक जगत के दिग्गजों के साथ एक लंच मींटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए दिया।

ट्रंप ने इस दौरान मीटिंग के दौरान एक संघीय आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए अर्टीफिशियल इन्टेलिजेन्स (AI) से जुड़ा एक अहम बदलाव करने की घोषणा की। ट्रंप ने अमेरिका में आधिकारिक तौर पर अर्टीफिशियल इन्टेलिजेन्स का नाम बदलकर सुपर इन्टेलिजेन्स (SI) कर दिया है। अब अमेरिका के सरकारी दस्तावेजों में अर्टीफिशियल इन्टेलिजेन्स को आधिकारिक तौर पर सुपर इन्टेलिजेन्स बोला और लिखा जाएगा।

ईरान हार मान लेगा: डोनाल्ड ट्रंप
टेक दिग्गजों के साथ मीटिंग के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से ईरान युद्ध को लेकर बात करते हुए कहा कि, वे हार मान लेंगे हमने पिछले कुछ दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से इतिहास में किसी भी समय की तुलना में अधिक तेल निकाला है, ट्रंप ने कहा।

इस बीच, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने कहा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और अन्य देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो कोई भी बुनियादी ढांचा सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने यह बयान एक सार्वजनिक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया। जिसमें उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और जहाजों के आवागमन के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले के बयानों का जिक्र किया।

सच सब जानते हैं ट्रंप के दावों का
बगेर गालिबफ ने कहा, भ्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और उससे जहाजों के गुजरने के बारे में जो बयानबाजी किया है, वह पहले किए गए दावों का दोहराव है, और इन भ्रामक दावों की सच्चाई सभी को पता है।

उन्होंने आगे कहा, अमेरिकियों और अन्य देशों दोनों को यह पता होना चाहिए। जैसा कि हमने पहले कहा था, जिस क्षेत्र में हम तेल नहीं बेचते हैं, वहां कोई भी तेल नहीं बेचेगा, और यदि हमारी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती है, तो कोई भी बुनियादी ढांचा सुरक्षित नहीं रहेगा।

ईरान से प्रतिबंध हटाने को तैयार है अमेरिका
इसी बीच एक अमेरिकी अधिकारी ने CNN को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंतिम समझौते के हिस्से के रूप में ईरान को प्रतिबंधों में राहत देने और जमे हुए धन को जारी करने के लिए तैयार हैं , लेकिन केवल तभी जब तेहरान परमाणु मुद्दे पर ठोस प्रगति की पेशकश करे, क्योंकि मध्यस्थ दोनों देशों को बातचीत की मेज पर वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि अमेरिका मध्यस्थों के माध्यम से सकारात्मक और रचनात्मक बातचीत कर रहा है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि परमाणु मुद्दों का समाधान हुए बिना कोई समझौता नहीं होगा। ट्रंप ने को ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के नवीनतम प्रस्ताव को अस्वीकार्य बताते हुए खारिज कर दिया है।

 

Next Post

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी

Thu Oct 1 , 2026
मुंबई, 1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹62.50 तक का इजाफा किया गया है। दिल्ली में अब सिलेंडर ₹2,810 का मिलेगा। घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। देश में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही आम जनता और कारोबारियों पर महंगाई का नया बोझ […]

You May Like