रीवा: जिले में 33 ग्राम पंचायत सचिवों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं. इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित स्थानांतरण नीति 2026 के प्रावधानों के अनुसार स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है.स्थानांतरण एक ही जनपद पंचायत के अंतर्गत किए गए हैं. जनपद पंचायत सिरमौर में ग्राम पंचायत सचिव राजबहादुर सिंह को भेलौड़ी से धरी, प्रदीप कुमार सिंह को उमरी से तिलखन, वंशरूप साकेत को तिलखन से उमरी पदस्थ किया गया है. जनपद पंचायत रीवा में रीना मिश्रा को रूपौली से धौचट स्थानांतरित किया गया है.
जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान में ग्राम पंचायत सचिव विष्णु साकेत को रामनई से बरहदी, त्रिभुवनदास साहू को मनिकवार नम्बर एक से रेरूआखुर्द, प्रवीण सिंह को बड़ागांव से धवैया 291, श्रीमती नीलम सिंह को मढ़ी से पलिया 352, बृजभान कुशवाहा को पलिया 352 से मढ़ी, रेखा तिवारी को पलिया 351 से देवगांव तथा इंदिरा सिंह को बरहदी से ग्राम पंचायत बुड़वा पदस्थ किया गया है. जनपद पंचायत त्योंथर में ग्राम पंचायत में शिवकुमार कुशवाहा को सहलोलवा से चुनरी तथा राजलाल साकेत को डाढ़ से बरहट स्थानांतरित किया गया है.
जनपद पंचायत जवा में नारायणदत्त तिवारी को ग्राम पंचायत जोन्हा से ग्राम पंचायत भडऱा, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा को भडऱा से जोन्हा, युदनंदन प्रजापति को पटेहरा से खम्हरिया 17, त्रिवेणी सिंह को खम्हरिया 17 से पटेहरा, वीरेन्द्र कुमार मिश्रा को बरहुला से वीरपुर, विवेकानंद पाण्डेय को खम्हरिया 34 से भनिगवां, अतीशचन्द्र शुक्ला को भनिगवां से जवा तथा कमलाकांत मिश्रा को कुठिला से गाढ़ा 163 पंचायत में स्थानांतरित किया गया है. जनपद पंचायत गंगेव में ग्राम पंचायत सचिव सुरेन्द्र उपाध्याय को सेंदहा से भौखरी कला सहित अन्य का स्थानान्तरण किया गया है
