पर्यटन के क्षेत्र में कार्य कर रहे व्यक्तियों का किया सम्मान

ग्वालियर: ग्वालियर होटल आपरेटर्स एवं टूरिज्म एसोसिएशन द्वारा ग्वालियर में पहली बार ग्वालियर में पर्यटन के क्षेत्र में कार्य कर रहे उन व्यक्तियों का सम्मान किया है जो कि पर्दे के पीछे रहते हैं और उनकी वजह से ही पर्यटन ग्वालियर में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक नारायण शेजवलकर पूर्व सांसद एवं नितिन कटारे क्षेत्रीय प्रबन्धक म.प्र. पर्यटन विकास निगम मौजूद थे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष नीलकमल माहेश्वरी द्वारा इन्तिजार मेहन्दी, पुनीत दुवे, राकेश मिश्रा, समर सिंह, योगेन्द्र सिंह सिसोदिया, जगदीश जाटव का गाइडों की श्रेणी में सम्मान किया गया, ट्रेवल ऐजेन्ट श्रेणी में प्रसन्ना माथुर ट्रेवल ब्यूरो, अमृत माखीजानी, इण्डस टूर्स एण्ड ट्रेवल्स, होटल श्रेणी में विनोद कुमार त्रिपाठी होटल साया, रवि अग्रवाल होटल तानसेन रेसीडेन्सी, शैफ केटेगरी में- बुद्धि एवं शिवकुमार, पर्यटन एजुकेशन श्रेणी में आई.आई.टी.टी.एम. से डाॅ. कामाक्षी माहेश्वरी, डाॅ. चन्द्रशेखर बरूआ, डाॅ. अमित तिवारी, हाॅस्पिटेलिटी एजुकेशन श्रेणी में अनुज गुप्ता आई.एच.एम., डाॅ. प्रदीप लहरी, आदित्य विश्वकर्मा, भीमराव अम्बेडकर पाॅलीटेक्निक काॅलेज, फूड ब्लाॅगर श्रेणी में हर्षित सिंह फूडी पाजी, आशुतोष जादौन ग्वालियर फूड स्टफ एवं पंकज शर्मा पल्स ईवेन्ट प्रा.लि. का सम्मान किया गया।इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष जाकिर खान, सचिव आदित्य गिडवानी, जाॅइन्ट सेक्रेटरी कमलेश मण्डेलिया, एडीशनल जाॅइन्ट सेक्रेटरी मुकेश ठाकुर, उमराव राठौर, एजूकेटिव कमेटी मेम्बर, श्रीमती शिवानी गुप्ता एवं मनीष शर्मा उपस्थित थे

Next Post

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल की कड़ी सतर्कता से महिलाओं की सुरक्षा हुई तय

Wed Oct 1 , 2025
इंदौर: नवरात्रि पर्व के दौरान शहर के भक्ति स्थलों और गरबा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट जोन-2 की शक्ति मोबाइल टीम लगातार पेट्रोलिंग और सक्रिय कार्रवाई कर रही है. टीम ने संदिग्ध और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी और कई महत्वपूर्ण मामलों में तुरंत […]

You May Like