नवरात्रि में शक्ति मोबाइल की कड़ी सतर्कता से महिलाओं की सुरक्षा हुई तय

इंदौर: नवरात्रि पर्व के दौरान शहर के भक्ति स्थलों और गरबा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट जोन-2 की शक्ति मोबाइल टीम लगातार पेट्रोलिंग और सक्रिय कार्रवाई कर रही है. टीम ने संदिग्ध और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी और कई महत्वपूर्ण मामलों में तुरंत कार्रवाई की.पुलिस उपायुक्त जोन-2 कुमार प्रतीक ने बताया कि थाना एमआईजी क्षेत्र में रोबोट चौराहे पर 4 साल की बालिका को लावारिस हालात में पाया, इस पर पुलिस ने परिजनों को तुरंत सौंपकर सुरक्षित सौंप दिया.

वहीं आरोपी हर्षित ठाकुर के कब्जे से चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया . छेड़छाड़ और धमकी देने वाले संदिग्धों को पकड़कर थाना विजयनगर में सौंपा. कनकेश्वरी गरबा महोत्सव में बालिकाओं को “गुड टच-बेड टच” और साइबर, घरेलू हिंसा, डायल 112 की जानकारी दी. सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ठेले हटाकर सही मार्ग पर जाने के लिए समझाया. वहीं एक युवती हर्षिता जोशी का मोबाइल गुम होने पर तुरंत खोजकर लौटाया. उन्होंने कहा कि इंदौर पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे पेट्रोलिंग टीम का सहयोग करें और नवरात्रि एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान सतर्क रहें.

Next Post

बिछिया थाना क्षेत्र में लाखों की चोरी, पुलिस बनी मूकदर्शक

Wed Oct 1 , 2025
रीवा:बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोही गांव में लाखों की चोरी हुई लेकिन आज तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की.बिछिया थाना क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है. यहा निरीक्षक की पदस्थापना नही है बल्कि उपनिरीक्षक के हवाले थाना है. अपराध पर नियंत्रण नही लग पा रहा है. ग्राम […]

You May Like