गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने गुरुद्वारा में मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

रायपुर,(वार्ता) छत्तीसगढ के रायपुर में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आज रात तेलीबांधा गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली व प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश हमें एकता, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता और सद्भाव बनाए रखने के लिए गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश मंत्री अमित साहू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने सहित समाज के सम्मानित जन एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Next Post

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित

Thu Nov 6 , 2025
रायपुर, (वार्ता) उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री विष्णु […]

You May Like