नशा मुक्ति पर बैठक, जन-जागरूकता के निर्देश

भोपाल। जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कलेक्टर सिंह ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए विनाशकारी है, इसके दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराना आवश्यक है ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके.

बैठक में पुलिस अधीक्षक देहात प्रमोद कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया, एडीएम प्रकाश नायक नारकोटिक्स नोडल एसडीओपी मंजू चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

कलेक्टर सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूलों एवं कॉलेजों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया जा सके. पुलिस अधीक्षक देहात प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि 12 जून से 26 जून तक एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

 

Next Post

RPF की सतर्कता: दो संदिग्ध चोरी के इरादे से पकड़े

Fri Jun 13 , 2025
भोपाल। आरपीएफ ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर दो अलग-अलग संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा. संदिग्धों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए जीआरपी के हवाले भी कर दिया गया. भोपाल पोस्ट के आरक्षक आर. कृष्ण कुमार, आर. सुनील और आर. हरिओम ने प्लेटफॉर्म क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को यात्रियों का सामान […]

You May Like