रीवा:बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोही गांव में लाखों की चोरी हुई लेकिन आज तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की.बिछिया थाना क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है. यहा निरीक्षक की पदस्थापना नही है बल्कि उपनिरीक्षक के हवाले थाना है. अपराध पर नियंत्रण नही लग पा रहा है. ग्राम लोही निवासी कृष्णा कांत तिवारी के घर दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं 10,000 नकद पार कर दिया. पीडि़त ने तत्काल बिछिया थाने में शिकायत दर्ज कराई और इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक रीवा को भी मामले की लिखित सूचना दी.
इसके बावजूद 20 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. पीडि़त का आरोप है कि चोरों को पकडऩे का कोई प्रयास नहीं हो रहा, बल्कि फरियादी को थाने से डाँटकर भगा दिया जाता है. ग्रामवासियों का कहना है कि यदि पुलिस इस तरह लापरवाह बनी रही तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे. कार्यवाही की मांग की गई है.
