बिग बॉस 19 से अभिषेक बजाज के एविक्शन ने फैंस को चौंका दिया है। दर्शकों ने इसे अनफेयर बताते हुए मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि वह शो के डिजर्विंग विनर थे।
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में हाल ही में हुए एविक्शन ने दर्शकों को चौंका दिया है। शो के सबसे मजबूत और चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक अभिषेक बजाज को घर से बाहर कर दिया गया है, जिसके बाद उनके फैंस और कई दर्शक सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि अभिषेक बजाज शो के सबसे डिजर्विंग विनर थे और उन्हें बाहर करना एक अनुचित फैसला है। अभिषेक के बेघर होने से शो के समीकरण में बड़ा बदलाव आया है और फैंस ने मेकर्स के इस फैसले पर जमकर सवाल उठाए हैं।
अभिषेक बजाज की जर्नी ‘बिग बॉस 19’ में काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। वह अपने इमोशनल गेम, बेबाक राय और दोस्ती निभाने के अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी मजबूत थी, जिसकी वजह से उनके एविक्शन की किसी को उम्मीद नहीं थी। फैंस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #AbhishekBajaj और #UndeservingEviction जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। उनका मानना है कि अभिषेक का योगदान घर में कई अन्य कंटेस्टेंट्स से कहीं ज्यादा था और उन्हें फिनाले से पहले बाहर करना मेकर्स की एक सोची-समझी रणनीति है।
