
सीधी। बहरी पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड सप्लाई से पहले ही करोड़ों की शराब जब्त कर ली। पुलिस ने कंटेनर से 690 पेटी (16,140 बोतल/6124 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 82.80 लाख रुपये है। साथ ही कंटेनर (30 लाख) और मोबाइल (10 हजार) मिलाकर कुल 1.12 करोड़ रुपये का मशरुका जब्त किया गया। आरोपी ओम प्रकाश विश्नोई निवासी जालौर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने टीम की सराहना करते हुए उचित पुरस्कार की घोषणा की। कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
