ग्वालियर: नौवापुर गांव निवासी मुकेश कुमार (26) पुत्र बनवारी लाल पेंटिंग का काम करते थे। उनकी पत्नी ज्योति ने बेटे को जन्म दिया था। सुबह मुकेश पत्नी और नवजात बेटे को अस्पताल से घर लेकर लौटे थे।
घर में रिश्तेदारों और परिजनों का आना-जाना लगा था और सभी नवजात के जन्म की बधाई दे रहे थे। इसी दौरान मुकेश कमरे में रखे कूलर में पानी डालने लगे। अचानक कूलर में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें बेसुध पड़ा देखा तो चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उन्हें तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
