
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र की बंधौरा पुलिस चौकी अंतर्गत 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान बाबूजी साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी कर्सुआरजा, चौकी बंधौरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 22 नवंबर की रात बालिका घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस चौकी बंधौरा में अपराध के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने 23 नवंबर को बालिका को दस्तयाब किया। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने किराए के कमरे में ले गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4(1) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल पचौर भेज दिया गया।
