नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

सतना: मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में सतना रोड पर स्थित राजा मैरिज गार्डन के पास नीट की तैयारी करने वाले 19 वर्षीय छात्र ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। छात्र ने आत्महत्या करने के पहले सुसाईड भी छोड़ा है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।मैहर जिले के अमरपाटन में नीट की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है।

अमरपाटन थाना पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान स्वयम चौधरी के रूप में हुई। वह अमरपाटन निवासी ओम प्रकाश चौधरी का बेटा था। स्वयम अमरपाटन-सतना रोड स्थित राजा मैरिज गार्डन के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को उसने अपने कमरे में पंखे से चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान यह सामने आया है कि स्वयम ने आत्महत्या से पहले गूगल पर कई बार “आत्महत्या कैसे की जाए” सर्च किया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। पिता की सतना रोड पर ही कम्प्यूटर की दुकान है।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट
घटना की जानकारी मिलने पर जांच करने पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला जिसमें यह लिखा पाया गया कि मुझे अनवॉण्टेड थॉट्स आ रहे हैं। दिमाग फट रहा है। एंग्जाइटी की प्रॉब्लम है। मन में सुसाइड थॉट्स आ रहे हैं। अब जिंदगी अच्छी नहीं लग रही। सॉरी मम्मी-पापा। मुझे माफ करना। आप सब लोग अपना ख्याल रखना। मुझे तो मेरे सबकॉन्शस माइंड ने जीते जी मार दिया। बाय मम्मी-पापा। मैं आप लोगों की ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाया। दादी का ध्यान रखना। उन्हें शुगर है। आप लोग अपना ध्यान रखना। मेरी आत्महत्या में किसी का कोई दोष नहीं है।

जन्मदिन नहीं मनाया
पुलिस के मुताबिक, स्वयम का 10 सितंबर को जन्मदिन था। इस बार उसने जन्मदिन नहीं मनाया था। पिता का नाम ओम प्रकाश गुप्ता और मां का नाम मीनाक्षी गुप्ता है। मीनाक्षी अमरपाटन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। आठ साल पहले ओमप्रकाश से तलाक के बाद मीनाक्षी स्वयम के साथ दूसरे पति जितेंद्र आर्यन के साथ रहती थीं। स्वयम 12वीं पास कर चुका था। उसका अंतिम संस्कार प्रयागराज में होगा। वहीं सूचना मिलने के बाद पिता ओम प्रकाश सतना से पहुंचे।

Next Post

 चाकू मारकर हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मझगवां के देवलहा की घटना

Sat Sep 13 , 2025
सतना : जिले के मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवलहा में तीन दिन पहले चाकू मार कर हत्या किए जाने की घटना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में शामिल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को ही दबोच लिया था.मझगवां के […]

You May Like