मप्र में नकली उर्वरकों की बिक्री पर रोक लगे

भोपाल। सांसद और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में नकली और अमानक उर्वरकों की बढ़ती बिक्री पर चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिख कर मांग की है कि किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने और कृषि उत्पादन में गिरावट रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए।

पत्र में उन्होंने हरदा जिले के निवासी केदार सिरोही द्वारा प्राप्त दी गई जानकारी का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में एसएसपी, डीएपी और एनपीके जैसे प्रमुख उर्वरकों की बड़े स्तर पर नकली बिक्री हो रही है। इससे किसानों की फसल उत्पादन क्षमता में 20-30% तक की कमी देखी जा रही है, जबकि लागत में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है।

दिग्विजय ने आरोप लगाया कि अमानक उर्वरकों की बिक्री में कुछ निजी कंपनियों, कृषि विभाग, सहकारी समितियों तथा उर्वरक गुणवत्ता जांच प्रयोगशालाओं के अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

उन्होंने सरकार से हर जिले में उर्वरकों की जांच के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन करने,

नकली उर्वरक बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उर्वरक कंपनियों द्वारा संचालित प्रयोगशालाओं को किसानों के लिए उर्वरकों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बाध्य किये जाने की मांग की है।

दिग्विजय ने आशा जताई है कि इस मामले की गंभीरता को सीएम समझेंगे और शीघ्र प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

Next Post

हादसा: गन्नई गांव में बस से उतर रहे युवक की गेट की टक्कर से मौत

Mon Jun 2 , 2025
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के गन्नई गांव में आज शाम करीब 4:30 बजे उस समय मातम पसर गया, जब एक युवक बारात बस से नीचे उतर रहा था कि जल्दबाजी में बस का गेट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। युवक अपने […]

You May Like