पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा

पन्ना। गत माह हुए अंधे हत्याकाण्ड का खुलासा आज नवागत एस पी पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान किया गया जिसमें आरोपी के भाई की पत्नी से इच्छा के विरूद्ध शादी कराना तथा जमीनी बिवाद हत्या का कारण बना था । एस पी पन्ना श्रीमती नायडू ने बताया कि 18. अगस्त को फरियादिया श्रीमती विद्या पटेल हाल निवासी ग्राम लडहा थाना कोतवाली पन्ना द्वारा थाना कोतवाली उपस्थित आकर रिपोर्ट की गई कि 17 अगस्त की रात्रि करीब 11.30 बजे उनके पति जगदीश पटेल (उम्र लगभग 55 वर्ष) घर के आँगन में सो रहे थे। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनके गले पर प्राणघातक वार कर दिया और भाग गया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल पन्ना ले जाया गया था, जहाँ से रीवा, फिर जबलपुर और अंत में नागपुर रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में अपराध 5 धारा 109(1) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया तथा इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने से मामले में धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया कार्यवाही के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक का पुत्र बृजेन्द्र पटेल ही हत्या का आरोपी है जिसको टी आई पन्ना रोहित मिश्रा के नेत्ऱत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मामले के आरोपी को दुर्गापुर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया। विवेचना दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक के दूसरे पुत्र सुरेन्द्र की वर्ष 2021 में करेन्ट लगने से मृत्यु हो चुकी थी। उसकी पत्नी लक्ष्मी का विवाह मृतक और परिवारजनों ने आरोपी बृजेन्द्र से उसकी इच्छा के विरुद्ध करवा दिया था। यह बात बृजेन्द्र को स्वीकार नहीं थी और उसी के चलते घर में लगातार विवाद चलता रहता था। कुछ समय पूर्व पंचायत में यह निर्णय हुआ था कि लक्ष्मी पटेल को 3 एकड़ जमीन देकर तलाक करवाकर मामला सुलझा लिया जाए, किंतु मृतक जगदीश पटेल ने जमीन नामांतरण से मना कर दिया और पुत्र बृजेन्द्र को लक्ष्मी के साथ ही रहने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर आरोपी बृजेन्द्र ने अपने पिता की हत्या की योजना बनाई उसने 17 अगस्त की रात्रि सोते हुए पिता की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी थी।

Next Post

नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में मामी-भांजे की मौत, कैडबरी फैक्ट्री के सामने डंपर ने मारी टक्कर

Fri Sep 26 , 2025
ग्वालियर। नेशनल हाईवे-719 पर कैडबरी फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक से जा रहे मामी-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम […]

You May Like