नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में मामी-भांजे की मौत, कैडबरी फैक्ट्री के सामने डंपर ने मारी टक्कर

ग्वालियर। नेशनल हाईवे-719 पर कैडबरी फैक्ट्री के सामने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक से जा रहे मामी-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवाया है। 35 वर्षीय कल्पना पत्नी समर्थ सिंह तोमर निवासी छीमका अपने भांजे शैलेन्द्र सिंह सिकरवार (30) के साथ ग्वालियर से लौट रही थी। दोनों बाइक से अपने गांव छीमका आ रहे थे। जैसे ही वे कैडबरी फैक्ट्री के सामने पहुंचे, ग्वालियर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि शैलेन्द्र सिंह सिकरवार के मामा का घर छीमका में ही था। वह मामी के साथ ग्वालियर शहर गया हुआ था और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। अचानक इस दुर्घटना से मातम का माहौल है।

Next Post

लॉकर में बदल गया 4.5 करोड़ रुपए का सोना, 26 ग्राहकों के लॉकर में हेराफेरी

Fri Sep 26 , 2025
ग्वालियर। डबरा तहसील स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में असली सोने को बदल नकली रखने का बड़ा घोटाला सामने आया है। कंपनी की ऑडिट के दौरान पता चला कि 26 ग्राहकों का 4 किलो 380 ग्राम असली सोना बदलकर नकली रख दिया गया। गायब सोने की कीमत करीब साढ़े […]

You May Like