ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, सिर के ऊपर से निकला पहिया, मौत

जबलपुर। शहपुरा अंतर्गत गुरु कृपा पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सबसे पीछे बैठा युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चौकीताल निवासी सुरेंद्र ठाकुर (32) अपने रिश्तेदार राजेश गौड़ और अनिल गौड़ के साथ टाइल्स-मार्बल का काम करता हैं। तीनों बाइक क्रमांक एमपी 20 एन एम 6113 से काम करने बिलपठार गए थे। काम खत्म करने के बाद तीनों मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव नटवारा लौट रहे थे। बाइक सुरेंद्र चला रहा था, बीच में राजेश और पीछे अनिल बैठे थे। जैसे ही इनकी मोटरसाइकिल शहपुरा में गुरु कृपा पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी नटवारा की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड एन 9638 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठे अनिल गौड़ 40 वर्ष, निवासी नटवारा सीधे ट्रक के पहिये की चपेट में आ गए। सिर कुचल जाने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सुरेंद्र ठाकुर की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन को जब्त कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Next Post

सुबह दी धमकी, रात को घर पर दनादन फेंके बम

Wed Jun 24 , 2026
जबलपुर। अधारताल थाना थाना अंतर्गत पटेल नगर व्हीकल मोड़ में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने नर्सिंग कर्मी महिला को सुबह में धमकी दी और आधी रात को स्कूटी से आकर आंगन में एक के बाद एक दनादन तीन सुअरमार बम फोड़ दिए। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल […]

You May Like