बेटी की हत्या करने वाले आरोपी पिता गिरफ्तार, लालच और अंध विश्वास में ली जान 

भोपाल। गढ़े धन के लालच में नाबालिग बेटी की हत्या करने वाले आरोपी पिता को सूखीसेवनिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने नाबालिग के गुमहोने की झूठी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी.

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गढ़ा हुआ धन (सोना-चांदी) निकालने के अंधविश्वास में अपनी नाबालिग बेटी की डंडे से पीट कर और गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी ने लड़की के शव को खेत में मिट्टी में दफना दिया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है. आरोपी को विदिशा (गंजबासौदा) से मंगलवार को खोज निकाला गया. 3 अप्रैल को नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई. आरोपी ने पुलिस को बताया कि खलियान में सोते समय उसकी बेटी को अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गया. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 7 मई को जिस स्थान से नाबालिग गुम हुई थी. वहां से 200 मीटर दूर खेत में एक कंकाल पुलिस को मिला. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू की. इस दौरान नाबालिग का पिता भी घर से लापता हो गया, जिसकी गुमशुदगी दर्ज कर जांच की गई. पुलिस की जांच के दौरान उसकी पत्नी की भूमिका पुलिस को संदेहास्पद लगी तो पुलिस ने सभी एंगल से जांच की.

Next Post

मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे दमोह के जरारूधाम गौ-अभ्यारण, दादा गुरूजी के साथ दो दिवसीय 2100 पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल

Wed Jul 15 , 2026
दमोह. मगरोन स्थित जरारूधाम गौअभ्यारण्य में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री, मप्र शासन) बुधवार दोपहर दमोह पहुंचे। यहां उन्होंने वर्ष 2016 से अब तक तथा एक वर्ष पूर्व रोपित पौधों का निरीक्षण किया। साथ ही आगामी वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों का भी जायजा लिया. […]

You May Like