
दमोह. मगरोन स्थित जरारूधाम गौअभ्यारण्य में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री, मप्र शासन) बुधवार दोपहर दमोह पहुंचे। यहां उन्होंने वर्ष 2016 से अब तक तथा एक वर्ष पूर्व रोपित पौधों का निरीक्षण किया। साथ ही आगामी वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों का भी जायजा लिया. पौधों की उत्कृष्ट वृद्धि और हरियाली देखकर अत्यंत प्रसन्नता व संतोष का अनुभव हुआ।आगामी 17 जुलाई को पूज्य दादा गुरुजी के 2,100 दिन निराहार तप पूर्ण होने के पावन अवसर पर 2,100 पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा.
इस अवसर पर नरेंद्र बजाज, गोपाल पटेल,राजवीर सिंह, श्रीमती अनीता खरे, अमर सिंह राजपूत सहित अन्य साथीगण भी उपस्थित रहे.उन्होंने कहा कि आइए, प्रकृति संरक्षण के इस महाअभियान का हिस्सा बनें और हरित, समृद्ध व स्वच्छ मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें।
